रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया आभार प्रकट

 रांची: राजधानी के सांसद संजय सेठ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। सेठ ने कहा कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा कटिबद्ध है। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र रहा राम जन्मभूमि पर अब भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। जिस तरह राम मंदिर को लेकर समाज के सभी वर्गों ने सौहार्द और भाईचारे के साथ सभी ने इस फैसले को अपनाया वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा कर प्रधानमंत्री ने संपूर्ण भारत वासियों का मान रखा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More