500 रूपए नहीं लौटाने पर युवक को मारी गोली

रांची: राजधानी में एक बार फिर पैसों की खातिर जान पर बन आई। पांच सौ रुपये नहीं देने पर अपराधी ने युवक को गोली मार दी। घटना बुधवार देर रात रांची के नजदीक रातू के हाजी चौक के पास की है।

आरोपी मुस्तफा उर्फ़ राजा एक पुराना अपराधी है, जिसने अयान अंसारी नामक युवक को गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद से ही अपराधी फरार है। घटना की सुचना मिलने के बाद रातू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया। पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गयी है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More