लालू से मिलने रिम्स पहुंचे राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह

रांची: शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह रांची पहुंचे। वे चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत जानने के लिए रिम्स आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। जिसमे उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है, जिसको देखते हुए संगठन की मजबूती और जनता के ज्वलंत मुद्दों पर लालू से चर्चा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा। रघुवंश प्रसाद ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी और बेरोजगारी चरम पर है। इसपर से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार सीएए और एनआरसी जैसे जन विरोधी कानून लायी है।


