रांची : पिठोरिया के ग्रामीण इलाकों में खेला जा रहा है जुआ

पिठोरिया (रांची) : पिठोरिया थाना क्षेत्र के 44 गांवों में जमकर जुआ खेला जा रहा है। सैकड़ों स्थान पर जुआरी बेखौफ होकर लाखों रूपये का जुआ खेल रहे हैं। जुआ खेलने वालों की भीड़ के कारण उसके अगल-बगल के रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। डर की वजह से स्थानीय लोग विरोध नहीं कर पा रहे हैं। परंपरा के नाम पर जुआ तकरीबन एक महीने से खेला जा रहा है। जुआ के कारण सैकड़ों परिवार बर्बाद हो गया है और आपसी कलह की वजह से परिवार भी तबाह हो रहे हैं। जुआ की लत की वजह से हारे हुए जुआरियों का सैकड़ों बाईक गिरवी में रखा हुआ है। जुआ को रोकने के लिए समाजसेवी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे हंैं। इस संबंध में पिठोरिया थाना प्रभारी के द्वारा जुआ नहीं होने की बात कहा जाना संदेह के घेरे में है।



