नीतीश कुमार एनडीए विधानमंडल दल के नेता चुने गए, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस, कल शपथ ग्रहण

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद रविवार को एनडीए विधान मंडल दल की हुई बैठक में नीतीश कुमार नेता चुन लिए गए. वहीं, सुशील कुमार मोदी भाजपा विधान मंडल दल के नेता चुने गए. इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के साथ नीतीश कुमार व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राज भवन जाकर राज्यपाल फागू चैहान के सामने सरकार बनाने का दावा किया.

नीतीश कुमार ने कहा है कि सोमवार को शाम साढे चार बजे शपथग्रहण होगा. हालांकि जहां नीतीश कुमार घोषित तौर पर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, वहीं मीडिया का एक तबका सुशील कुमार मोदी को लेकर कयास लगा रहा है. लेकिन, परंपरा के अनुसार विधान मंडल दल का नेता ही इसके लिए दावेदार होते हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार एनडीए विधान मंडल दल के नेता चुने गए हैं. वहीं, उन्होंने उपमुख्यमंत्री के नाम पर कहा है कि सही समय पर इसका ऐलान किया जाएगा. उन्होंने मीडिया से कहा कि उचित समय में आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी.


नीतीश कुमार भी डिप्टी सीएम के सवाल को टाल गए. सुशील मोदी के शपथ ग्रहण पर उन्होंने कहा कि यह कुछ समय बाद पता चलेगा.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More