सरकारी स्कूलों में बढ़ी नामांकन की तिथि, 24 नवंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

रांचीः स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (School Education and Literacy Department) ने राज्य के सभी स्कूलों में नामांकन की तिथि बढ़ाने का आदेश दे दिया है. हालांकि यह नामांकन कब तक होगा इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है. विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (District Education Officer) को निर्देश दिया गया है. इसमें नामांकन की प्रक्रिया फिलहाल जारी रखने के लिए कहा गया है.

नौवीं के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ाकर (Nomination date)  अब 24 नवंबर तक कर दिया गया है. छात्र अपनी सुविधा के मुताबिक 24 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन (registration) करा सकते हैं. आपको बता दें कि 4 नवंबर को नामांकन की समय समाप्त हो गया था. आपको बता दें कि नौवीं का रजिस्ट्रेशन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council)  की ओर से किया जाता है. बीते दिनों विभाग ने आठवीं फेल छात्रों को 10 ग्रेस अंक देकर पास किया है. इनका रजिस्ट्रेशन प्रभावित ना हो इसे ध्यान रखकर की तिथि आगे बढ़ाया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More