छठ पूजा की जल्द हो गाइडलाइन जारी, मेयर ने मुख्य सचिव से किया मांग

रांचीः मेयर आशा लकड़ा (Mayor Asha Lakda) ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Chief Secretary Sukhdev Singh) से शुक्रवार को मुलाकात की. उन्होंने छठ पूजा को लेकर जल्द गाइडलाइन जारी करने को लेकर एक ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंपा. मेयर ने कहा कि छठ पूजा को लेकर निगम द्वारा साफ-सफाई काम घाटों पर पूरी हो गई है. कोरोना महामारी के बीच महापर्व छठ (Mahaparva Chhath) होने वाला है.
राज्य सरकार की ओर से गाइडलाइन (Guideline) अभी तक जारी नहीं किया गया है. लोगों के बीच दुविधा बना हुआ है. उन्होंने हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) से मांग किया कि छठ पूजा को लेकर लोगों को विशेष छूट मिलना चाहिए, ताकि लोग धूम-धाम से पूजा मना सकें. मेयर ने कहा कि छठ पूजा में दूर-दूर लोग आते हैं. घाट पर जाकर अर्घ्य देते है. सरकार को इनसब बातों को ध्यान में रखकर गाइडलाइन जारी करे.


