बाॅलीवुड ड्रग रैकेट : एक्टर अर्जुन रामपाल व उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला की मुश्किलें बढीं

मुंबई : एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी अफ्रीकी मूल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डेमेट्रिड्स की बाॅलीवुड ड्रग रैकेट मामले में परेशानी बढ गयी है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गैब्रिएला से पूछताछ की है और अर्जुन रामपाल को 13 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.
Mumbai: Actor Arjun Rampal summoned by Narcotics Control Bureau on 13th November
NCB conducted a raid at his premises on November 9.
(file pic) pic.twitter.com/nt1lOhKHfw— ANI (@ANI) November 12, 2020
मालूम को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बाॅलीवुड ड्रग रैकेट की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने पिछले दिनों अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा था. उससे पहले ग्रैबिएला के भाई को एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है. गैब्रिएला व अर्जुन लिव इन पार्टनर हैं और एक बच्चे के माता-पिता भी हैं.
Mumbai: Actor Arjun Rampal’s girlfriend Gabriella Demetriades arrives at Narcotics Control Bureau (NCB) office. She has been summoned by NCB for the second consecutive day in a drug-related case. pic.twitter.com/XhsLuoVz3d
— ANI (@ANI) November 12, 2020
छापेमारी के बाद अर्जुन रामपाल को 11 तारीख को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा गया था और आज दूसरी बार उन्हें इसके लिए सम्मन भेजा गया है. मालूम हो कि पिछले दिनों फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर एनसीबी ने छापा मारा था और उसके बाद उनकी पत्नी शबाना सईद सहित चार को गिरफ्तार किया था. साथ ही फिरोज नाडियाडवाला को पूछताछ के लिए बुलाया था.
बाॅलीवुड ड्रग रैकेट मामले में कई बड़ी फिल्मी हस्तियांें का नाम अबतक आ चुका है, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सहित कई दूसरी एक्ट्रेस शामिल हैं. श्रद्धा कपूरा, सोहा अली खान, रकुल प्रीत सिंह आदि का नाम इस मामले में उछल चुका है.


