तेजस्वी यादव ने हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेवार बताया, कहा जनता का फैसला हमारे पक्ष में 

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर हमला किया. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ने महागठबंधन के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने एनडीए के पक्ष में अपना नतीजा दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे नतमस्तक होकर बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं.

मालूम हो कि महागठबंधन बिहार चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए से मामूली सीटों के अंतर से चुनाव हार गया है. एनडीए को बहुमत की संख्या 122 से तीन अधिक 125 सीटें हासिल हुई हैं. वहीं, महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं.

 

चुनाव परिणाम के बाद से महागठबंधन लगातार चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगा रहा है. राजद नेता मनोज झा ने इसके लिए चुनाव आयोग से शिकायत भी की है. उनका आरोप है कि कई सीटों पर जबरन एनडीए प्रत्याशी ाके मामूली अंतर से जीत दिलायी गयी है, वहीं कम अंतर से जीते उनके कई उम्मीदवारों को हराया गया है.

 

उधर, आरा में आज राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया. टीवी रिपोर्ट के अनुसार, राजद समर्थकों ने राहगीरों से भी मारपीट की है.

 

तेजस्वी यादव आज राबड़ी देवी के आवास पर हुई बैठक में महागठबंधन विधायक दल के नेता भी चुन लिए गए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More