वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, दो साल तक कर्मचारियों की पीएफ सब्सिडी देगी सरकार

नयी दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार दो साल तक 1000 तक की संख्या वाले कर्मचारियों वाली संस्थाओं को नयी भर्ती वाले कर्मचारियों के पीएफ का पूरा 24 प्रतिशत हिस्सा सब्सिडी के रूप में देगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला एक अक्टूबर 2020 से लागू होगा।


यानी 1000 तक कर्मचारियों वाली कंपनियों के कर्मचारियों को मूल वेतन के 12 कर्मचारी के पीएफ अंशदान और 12 प्रतिशत कंपनी के पीएफ अंशदान दोनों का वहन सरकार अगले दो साल तक करेगी. वहीं, जिन कंपनियों में 1000 से अधिक कर्मचारी होंगे वहां नयी भर्ती वाले कर्मचारियों का 12 प्रतिशत पीएफ अंशदान केंद्र सराकर करेगी.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोविड रिकवरी चरण के दौरान रोजगार के नए अवसरों के सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए एक नयी योजना आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना शुरू की गयी है.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार की ओर से और भी कई घोषणाएं की. वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 की घोषणा 12 अक्टूबर को की गयी थी, जिसमें पूंजीगत व्यय के लिए 25 हजार करोड़ रुपये सड़क परिवहन मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को दिया गया था.


ठाकुर ने कहा कि आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश राशन कार्ड नेशनल पोर्टेबिलिटी के अधीन हैं. इसे 68.6 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है. पीएमएसवीएनिधि के तहत 1373.33 करोड़ रुपये का कर्ज आवंटित किया गया है.

सरकार की ओर से बताया गया कि इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के अंतर्गत 61 लाख लोगों को लाभ मिला है. इसमें 1 लाख 522 हजार करोड़ का वितरण किया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More