कैदी की मौत का मामला पकड़ा तूल, परिजनों ने किया रेलवे फाटक को जाम

कोडरमाः हजारीबाग जिला के केंद्रीय कारागार (Central prison) में सजा काट रहा कैदी की मौत का मामला शांत होते दिख नहीं रहा है. एक बार फिर परिजनों ने परसाबाद रेलवे फाटक को जाम कर उचित कार्रवाई का मांग किया. जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. रेलवे परिचालन में भी असुविधा हो गया. जाम की सूचना मिलते ही कोडरमा उपायुक्त और एसपी घटनास्थल पहुंचे और उचित करवाई का परिजनों का आश्वासन (Family assurance) दिया.
आजीवन कारावास की सजा काट रहा था
आपको बता दें कि हजारीबाग जिला के केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा (life sentence) काट रहे रामू उर्फ रामदेव पंडित की मौत इलाज के दौरान हो गई थी. परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रामू पंडित का इलाज सही ढंग से जेल प्रबंधन ने नहीं कराया है. इस कारण कैदी की मौत हो गई है. मृतक के पत्नी संजू देवी ने बताया कि उनके पति 8 साल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे.
डरा-धमका शव ले जाने को कहा जेल प्रबंधन ने
6 नवंबर को दोपहर में हजारीबाग जेल प्रबंधन (Jail management) की ओर से फोन आया कि रामू पंडित बाथरूम जाने के क्रम में गिर पड़े और उनको गंभीर चोट लगी है. जिनका इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Hazaribagh Medical College Hospital) में कराया जा रहा है. 17 वर्षीय रामू पंडित का पुत्र पिता को देखने हजारीबाग पहुंचा तो देखा कि पिता का शव एंबुलेंस में रखा हुआ है और जेल प्रबंधन डरा धमका कर शव ले जाने को कहा.
जनप्रतिनिधियों ने किया कार्रवाई की मांग
मौत के बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर परिजनों शनिवार को भी सड़क जाम कर दिया था. धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने मांग किया था कि रामू पंडित की मौत की जांच हो. जेपी केंद्रीय कारागार (Central Prison) हजारीबाग प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए और साथ ही रामू पंडित के परिजनों में से किसी को सरकारी नौकरी मिले.




