मुख्यमंत्री सोरेन ने सजल चक्रवर्ती को दिये श्रद्धांजलि, कहा- मानवता के लिए एक बड़ी क्षति

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने स्व. सजल चक्रवर्ती को याद करते हुए कहा कि स्व.चक्रवर्ती का निधन प्रशासनिक, सामाजिक और मानवता के लिए एक बड़ी क्षति है. वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. वे सभी लोगों के प्रति सहज और सरल थे.
अपने जीवन काल में उन्होंने जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा (Tribute meeting) में उपस्थित कई अधिकारियों को उनके साथ कार्य करने का मौका मिला. मुझे भी कुछ समय के लिए उनके साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवधि में मैंने पाया कि वे प्रशासनिक कार्यों (Administrative functions) को लेकर संजीदा और जिम्मेदार रहे.
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच कर झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव श्री सजल चक्रवर्ती के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/yOHtCKuIs2
— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) November 6, 2020
उनके द्वारा किए गए कार्य हमारे दिलों में सदैव रहेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक वे बीमारी से ग्रस्त रहे, उनकी शारीरिक स्थिति को देखकर कई बार कुछ बातें सुनने को मिली परंतु अपने कार्यशैली में उन्होंने कभी अपने शरीर को लेकर बाधा नहीं आने दिया. आज वे हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमारे दिलों में सदैव रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जीव जंतु के प्रति उनका लगाव सभी जानते हैं. आज के समय में ऐसे व्यक्ति बहुत कम ही मिलते हैं जो जीव जंतु से इस कदर प्यार करते हैं.


