क्रशर पर हथियार लैस अपराधियों ने किया हमला, मजदूरों में दहशत

गुमला : राज्य में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. वे लगातार अपराधिक घटना (Criminal event) को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार गुमला जिला के पूसा थाना क्षेत्र में स्थित प्रदीप साहू के क्रशर पर बीते देर रात 9 से 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों (Armed criminals) ने धावा बोल दिया. क्रशर में सो रहे मजदूरों की पिटाई की.

सभी अपराधियों अपने चहरे पर नकाब लगाये हुए थे.घटना की सूचना के बाद पूसो थाना के प्रभारी (In charge of Puso police station) घटनास्थल का जायजा लिया. इस घटना के बाद मजदूरों में दहशत फैल गया है और क्रशर बंद पड़ा हुआ है.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार गुमला जिला के पुसो थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुलकुपी गुटुवा टोंगरी में संचालित क्रशर पर सूर्या गिरोह के अपराधियों (Surya Gang Criminals) ने हमला कर दिया. उस समय क्रशर में लगभग 30 मजदूर सो रहे थे. गोलीबारी की आवाज (Firing sound) सुनकर मजदूर भागने लगे. किसी तरह मजदूरों ने अपनी जान बचाई. फिर भी लगभग 10 मजदूरों अपराधियों के हत्थे चढ़ गए. उन 10 मजदूरों को बेरहमी से अपराधियों ने पिटाई (Criminals thrashed) की और मजदूरों के पास मोबाइल और पैसा लूट लिया. पिटाई के कारण तीन मजदूरों को अधिक चोट लगी है.

जाते-जाते अपराधियों ने दी धमकी

क्रशर में अपराधियों ने लगभग 15 से 20 मिनट तक ताडंव मचाया (dance of fury) और साथ ही वहां पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. अपराधियों ने हमले के बाद जाते-जाते मजदूरों से क्रशर संचालक प्रदीप साहू (Crusher operator Pradeep Sahu) को सूर्या गिरोह से जल्द संपर्क करने के बाद ही क्रशर संचालन करने की बात कही. इस घटना की जानकारी रात को ही क्रशर मालिक प्रदीप साहू को दी गई.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More