यूपीए गठबंधन ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है : बाबूलाल मरांडी

रांची:  झारखंड में दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election) का प्रचार थम चुका है. लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (State President Deepak Prakash) पर सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा कराई गई राजद्रोह का प्राथमिकी का मसला थमता नजर नहीं आ रहा है. इस मामले पर बीजेपी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी बीजेपी (Leader Babulal Marandi BJP) ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने भी चुनाव प्रचार के दौरान कई बार एनडीए गठबंधन की जीत के साथ सरकार की उल्टी गिनती शुरू करने की बात कही है. यह सरकार हमें भी गिरफ्तार करें.

श्री मरांडी ने कहा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर राजद्रोह (Treason) का मामले में दर्ज प्राथमिकी को हास्यास्पद बताया. वहीं उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी की जीत देखकर यूपीए खेमा ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. वहीं प्रशासन के लोगों पर बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग सरकारी तंत्र (Government machinery) का दुरुपयोग कर रहे हैं.

पुलिस प्रशासन के अधिकारी लोग राजनीतिक दल के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं. पदाधिकारियों को पैसा और वोट दोनों का टारगेट सौंपा गया है.उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए कड़ी करवाई करें. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुमका और बेरमो सीट पर होने वाले उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशियों (NDA nominees) की जीत तय है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More