झारखंड : कांग्रेस से आए सुखदेव भगत को भाजपा ने किया पार्टी से बाहर

रांची : भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व विधायक सुखदेव भगत को पार्टी से बाहर कर दिया है. इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने मीडिया को दी.
आदित्य साहू ने कहा कि सुखदेव भगत विगत विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टी के चुनाव चिह्न पर लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और उनके निष्कासन का निर्णय पार्टी ने कल ही ले लिया था.
सुखदेव भागत भाजपा से अंसतुष्ट थे और पार्टी में रहते हुए वे पार्टी विरोधी बयान दे रहे थे. समृद्ध झारखंड के साथ एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि वे अब भाजपा से सिर्फ तकनीकी रूप से जुड़े हैं. उन्होंने उस इंटरव्यू में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के प्रति सम्मान जताया था. उन्होंने भाजपा से वैचारिक असहमति की बात कही थी.
2019 के विधानसभा चुनवा से पहले सुखदेव भगत भाजपा में शामिल हुए थे. उन्हें पार्टी ने लोहरदगा से टिकट भी दिया लेकिन वे चुनाव हार गए. सुखदेव भगत लोहरदगा के विधायक रहे चुके हैं और झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं.


