झारखंड : लोहरदगा में नक्सलियों ने किया आइइडी ब्लास्ट, दो जवान घायल, एक गंभीर, मेडिका में भर्ती

रांची : झारखंड के लोहरदगा जिले में नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट किया जिससे दो पुलिस जवान घायल हो गए. घायलों में एक की स्थिति गंभीर है. घायलों को हेलीकाॅप्टर से रांची लाया गया है और मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट करने के बाद फायरिंग भी की है, जिसके जवाब में पुलिस बल ने भी फायरिंग की. यह घटना लोहरदगा जिले के सेरांगदाग थाना क्षेत्र की है. आरंभिक सूचना के अनुसार, घटना मुख्य सड़क के करीब घटी है.

पुलिस ने भी नक्सलियों की कार्रवाई पर जवाबी कार्रवाई की है. पुलिस इस मामले में शाम में विस्तृत जानकारी मीडिया को देगी. यह अभी आरंभिक खबर है और जैसे ही विस्तृत जानकारी आएगी हम आप तक पहुंचाएंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More