बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए वोटिंग जारी

 

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए राज्य की 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है. पहले चरण की 71 सीटों पर कुल 1066 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं.


पहले चरण की 71 सीटों में महागठबंधन की ओर से राजद ने 42 सीटों पर उम्मीदवार दिया है, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस 21 और सीपीआई 8 सीटों पर चुनावी मैदान में कूदी है. वहीं, एनडीए की ओर से जेडीयू 35 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी 29, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा छह और वीआईपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.


पहले चरण में कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धौरैया, बांका, कटोरिया, बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकमा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर, रामगढ़, मोहनिया, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर, गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली, हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वारसलीगंज, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई सीटों पर मतदान हो रहा है.


इस चरण में हम अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व स्पीकर उदय नारायण चैधरी, दिवंगत केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह सहित नीतीश सरकार के आठ मंत्रियों की किस्मत दांव पर है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More