पूजा पंडाल के पास चली गोली, युवक की बची जान, लोगों में दहशत

धनबाद: जिला के सुदामडीह थाना क्षेत्र (Sudamdih Police Station Area) में पुरानी रंजिश में सूरज कुमार ने मनीष भारती पर जानलेवा हमला किया. सूरज कुमार ने दो राउंड गोली चलायी. इस घटना में मनीष बाल-बाल बच गया है. पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार (Accused Suraj Kumar) को गिरफ्तार कर लिया है. गोली चलने से लोगों में दहशत फैल (Panic spread) गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मनीष भारती पूजा पंडाल (Pooja Pandal) के गेट के समीप वे बैठे हुए थे. तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उमाशंकर रवानी, सुरेश रवानी, बीकेश रवानी, बुटन सिंह उर्फ सुड्डू सिंह, सूरज कुमार, आकाश चौधरी व अन्य ने लाठी-डंडे से उनके ऊपर अचानक हमला कर दिया. पंडाल में बैठे लोगों समीप आते देख आरोपी ने दो राउंड हवाई फायरिंग (Two rounds aerial firing)  करते हुए फरार हो गए. इस घटना में एक आरोपी सूरज कुमार के गिर जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे सुदामडीह पुलिस को सौंप दिया.

पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. घटना के संबंध में मनीष ने बताया कि 7 माह पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. गोली चलने की सूचना मिलने पर सुदामडीह पुलिस (Sudamdih Police) मौके पर पहुंची और आरोपी सूरज कुमार को अरेस्ट कर लिया. सूरज चासनाला का रहनेवाला है. इस दौरान पुलिस एक मोटरसाइकिल (जेएच बीडी 5047) को जब्त कर थाने ले गयी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More