नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में वर्चुअल पैरेंट टीचर मीटिंग का आयोजन

रांची : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में एक वर्चुअल पैरेंट टीचर मीटिंग का आयोजन किया मंगलवार को किया गया. इसमें अर्धवार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन की चर्चा की गयी. इस वार्ता में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया क्योंकि इस नई एवं असामान्य परिस्थिति में विद्यालय द्वारा जिस खूबसूरती से शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन किया जा रहा है उससे सभी बहुत प्रभावित एवं खुश हैं। इस लॉकडाउन की स्थिति में विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने सभी को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एवं शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए पूरी सावधानी से त्यौहार मनाने की अपील की.



