प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल, पहले लूटा अस्मत फिर की हत्या

गुमला : घाघरा थाना के चुंदरी गांव में युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या (Rape and murder) के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गुमला अनुमंडल के एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल (SDPO Manish Chandra Lal) ने बताया कि प्रेमी बसंत महतो ने ही युवती की हत्या किया है. मृतका के एक और ल़ड़का से प्रेम संबंध चल रहा था. इस कारण बसंत महतो पहले अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया.

फिर प्रेमी ने गला दबाने के बाद चापड़ से काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया. दुष्कर्म करने के बाद उसके कपड़े भी खोलकर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी बसंत महतो (Accused Basant Mahato) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, हत्या में प्रयुक्त चापड़ को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

लड़की के परिजनों के शक के आधार पर बसंत को पकड़ा गया. जिसके बाद आरोपी रविवार तक अपने-आप को निर्दोष बता रहा था. इधर, पुलिस दबाव के कारण उसने हत्या का अपराध स्वीकार (Confession of crime) किया. एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में घटना क्रम का उद्भेदन करने में एसआई बुलेट गोराई, नितेश समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल थे. हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को रिवार्ड दिया जायेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More