रिम्स में जल्द होगी विभिन्न पदों पर नियुक्ति, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया निर्देश

रांची: राज्य के सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स में रिम्स गवर्निंग बॉडी (RIMS Governing Body)  की बैठक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) अध्यक्षता में हुआ. बैठक में 362 नर्सों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर 370 नर्सों की बहाली के लिए विज्ञापन निकालने का निर्णय जीबी की बैठक में लिया गया.

वहीं तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 145, लैब टेकनीशियन के 25 एवं ओटी असिस्टेंट के 14 पदों पर नियुक्ति के लिए निदेशक को अधिकृत किया गया. जीबी ने प्रति मरीज भोजन की राशि को 94 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया है. रिम्स के लिए जरूरी मशीन उपकरणों (Urgent machine tools) की खरीदारी जेम पोर्टल से करने का निर्णय लिया गया.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि रिम्स में नियमित काम कर रहें लोगों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा. जबकि अनुबंध पर बहाल कर्मचारियों को मानवीयता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. रिम्स के निदेशक पद के लिए डॉ. कामेश्वर प्रसाद नाम (Dr. Kameshwar Prasad ) पर मुहर लगाया गया. और जीबी के एससी-एसटी कोटा के सदस्य जेठा नाग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया.

निजी प्रैक्टिस (private practice) को लेकर कार्रवाई का मामला एक बार फिर लटक गया. मंत्री ने कहा कि निजी प्रैक्टिस में दोषी दोनों चिकित्सकों से शो कॉज कर पूछा जाएगा और जरूरत पड़ी तो जीबी के समक्ष बुलाया भी जाएगा. रिम्स आए मरीजों को इलाज के सभी विभागों में नहीं भटकना पड़ेगा. इसके लिए जांच की व्यवस्था को सेंटरलाईज करने का निर्णय लिया है. साथ ही इमरजेंसी की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का संचालन एम्स ट्रॉमा सेंटर की तर्ज पर किया जाएगा. 36.78 लाख खर्च कर न्यूरो सर्जरी आईसीयू का आधुनिकीकरण (Modernization of ICU) किया जाएगा. साथ ही रिम्स परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए एडिशनल डायरेक्टर को अधिकृत किया गया है.

मंत्री ने बताया कि रिम्स में प्रस्तावित निर्माण कार्य एवं परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए आर्किटेक्ट चड्ढा एसोसिएट (Architect Chadha Associate) से विस्तृत प्रतिवेदन मांगाया गया था. उसी के आधार पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी. जीबी की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा सांसद संजय सेठ, विधायक समरी लाल, प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, एडिशनल डायरेक्टर, प्रभारी डायरेक्टर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More