गुमला में पांचवी की छात्रा के साथ दुराचार, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों को पीटा

गुमला: जिला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां पांचवी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा (Minor student) को शनिवार देर रात घर से आरोपियों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) किया. यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की हराडीपा गांव की है.

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर जमकर पिटाई (Grab and beat) कर दी और आरोपियों पर भुजाली और तलवार से हाथों और जांघ को काट दिया.  घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस गांव पहुंची. सभी आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested the accused) किया. जानकारी के अनुसार शनिवार को पांचों युवकों ने छात्रा का अपहरण किया. इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

परिवार के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली, तो रविवार को गांव में पंचायत बैठी, और मामले को रफा-दफा करने को कहा गया. लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए, तो आरोपियों ने पीड़िता के परिवार (Victim’s family) के साथ मार-पीट की.पीड़िता के परिवार की पिटाई के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. आरोपियों को सोमवार रात और मंगलवार को भी जमकर पीट दिया. भुजाली और तलवार (Arm and sword) से आरोपियों पर कई वार कर दिया गया.

जब घायलों को अस्पताल लाया गया,  तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की हिरासत में आरोपियों का इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि पीड़िता और पांचों आरोपी अलग-अलग समुदाय (Different communities) के हैं.  मिली जानकारी के अनुसार पांचों आरोपियों में तीन नाबालिग और दो बालिग हैं. जिन आरोपियों को ग्रामीणों ने तेज हथियार से वार किया था. उसमें से एक आरोपी की स्थिति गंभीर (accused’s condition is critical)  बताया जा रहा है. वहीं पुलिस नाबालिग छात्रा को मेडिकल टेस्ट ( Medical test to the student)  के लिए हॉस्पिटल लेकर गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है. पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More