जेएमएम के धनबाद महानगर उपाध्यक्ष की घर में हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद: जेएमएम के धनबाद महानगर उपाध्यक्ष (Dhanbad Metropolitan Vice President of JMM) शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी गयी है. यह घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने शनिवार को घर में घुस कर गोली मारी है. घटना के सूचना मिलते ही सिटी एसपी आर राम कुमार(City SP R Ram Kumar), सिंदरी डीएसपी अजित कुमार सिन्हा के अलावा जोड़ापोखर, पाथरडीह, भौरा एवं जिला से अतिरिक्त पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची. जांच शुरु कर दिया.
मुस्कुराइए क्योंकि आज झारखंड में है।
विपक्षी दल @BJP4Jharkhand के नेता तो पहले से इस सरकार में अपराधियों,नक्सलियों के निशाने पर थे।अब तो सत्ताधारी दल के नेताओं की भी बीच शहर में हत्या हो रही है। ऐसा लगता है कानून का राज समाप्त हो गया।@JharkhandCMO @JharkhandPolice@BJP4Jharkhand pic.twitter.com/b7btXApdOg— Pratul Shah Deo 🇮🇳 (@pratulshahdeo) October 11, 2020
मौका-ए-वारदात से पुलिस ने खून से सना एक चाकू और तीन खाली खोखा बरामद किया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. आपको बता दें कि मृतक शंकर रवानी का पुत्र करण रवानी बाहर में पढ़ाई करता है. यहां उसके पिता व मां रहते थे. बताया जा रहा है कि इस दंपती ने अपराधियों (Couple criminals) से अपनी जान बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की. अपराधियों ने पति-पत्नी (Criminals husband and wife) की गर्दन को चाकू से रेत दिया. साथ ही किसी धारदार हथियार से शंकर रवानी के सिर पर वार भी किया. शंकर रवानी के सिर पर गहरे जख्म हैं.
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने घर के मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया. घर के कमरे व आंगन में चारों ओर खून के धब्बे हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने सो रहे पति-पत्नी पर पहले चाकू से वार किया. जब दोनों अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, तब उनको गोली मारी गयी.


