पति के झगड़े से तंग आकर मां ने उठाया ऐसा कदम, जिससे रिश्ते हुए शर्मसार

रांची: कहते हैं कि भगवान हर जगह नहीं रह सकते इसलिए उन्होंने मां को बनाया. एक मां अपने बच्चे की पक्षा के लिए किसी संघर्ष कर सकती है. लेकिन कुछ ऐसा मामला हमारे समाने आया जो मां-संतान की पवित्र रिश्ते (Holy relationship) को कंलकित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार रातू थाना क्षेत्र के हेहल लोहरा कोचा एक घर में 4 माह की बच्ची का शव बरामद (Dead body recovered) किया गया.
हत्या का आरोप बच्ची की मां पर लगा है. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत (Accused woman detained) में ले लिया है. महिला ने पुलिस को बताया कि रोज-रोज पति द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने से तंग हो कर उसने बेटी को मार डाला. महिला तनु देवी के पति मुखदेव लोहरा (Husband mukhdev lohra) ने बताया कि मेरी पत्नी ने स्वयं अपने हाथों से रस्सी के सहारे मासूम बच्ची की जान ली है. उस वक्त घर पर सभी सोए हुए थे. उसने कहा कि उसके तीन बच्चे थे.
सबसे बड़ा बेटा 6 वर्ष व दूसरा बच्चा डेढ़ वर्ष का है. तनु का मायका मांडर के उचरी गांव में है. इधर, महिला का कहना है कि उसका पति रोज शराब के नशे (Alcohol intoxication) में उसके साथ झगड़ा करता था. इसलिए उसने यह सोचा कि बेटी की हत्या के बाद अपनी भी जान दे देगी. पर तब तक बेटी की मौत के बारे में सभी को जानकारी हो गई.


