दुर्गा पूजा 2020: शरदीय नवरात्र दुर्लभ संयोग में मनेगा, जानिए किताना पड़ेगा प्रभाव हमारे राशियों पर

रांची: कोरोना काल में दुर्गात्सव (Durga Utsav) की तैयारी जोरों पर है. दुर्गा पूजा को लेकर राज्य सरकार ने गाइडलाइन (State Government Guidelines) जारी कर दिया है. इस बार की नवरात्रि अद्भुत संयोग (Navratri amazing coincidence) लेकर आया है. ज्योतिषों के अनुसार इस बार की दुर्गा पूजा दुर्लभ संयोग लेकर आया है. ऐसा पहले 1962 में हुआ था जब नवरात्रि 29 सितंबर से शुरु हुआ था.
भगवान भास्कर कर रहे हैं राशि परिवर्तन
2020 की शरदीय नवरात्रि दुर्लभ संयोग में मनेगा. आपको बता दें कि नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरु हो रही है जो 25 अक्टूबर तक रहेगी. नवरात्रि के पहले दिन भगवान भास्कर (Bhagwan Bhaskar) राशि परिवर्तन कर रहे हैं. जिसका व्यापक प्रभाव हमारे जीवन शैली पर पड़ेगा. मिली जानकारी के अनुसार भगवान सूर्यदेव तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं. तुला राशि में बुध पहले ही वक्री रहेंगे. इस कारण बुध-आदित्य योग बनेगा. इसके साथ ही 58 साल बाद शनि-गुरु का भी दुर्लभ योग बन रहा है.
अपनी-अपनी राशियों में होंगे दोनों ग्रह
इस नवरात्रि में शनि मकर में और गुरु धनु राशि में रहेंगे. ये दोनों ग्रह 58 साल बाद नवरात्रि में एक साथ अपनी-अपनी राशि में स्थित रहेंगे. 1962 के बाद इस बार नवरात्रि (Navratri) में ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है.इ स बार नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहा है. इस नवरात्र में शनि मकर राशि (Capricorn) और बृहस्पति धनु राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसा संयोग करीब 58 साल बाद बन रहा है, जब ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशियों में होंगे. इसका राशियों पर भी शुभ-अशुभ प्रभाव रहेगा.
कितना असर रहेगा नवरात्रि की राशि पर
मेष- इस राशि के लिए विवाह के योग बन सकते हैं. प्रेम में सफलता मिल सकती है. नवरात्रि में नौ दिनों तक मां की आराधना जरूर करें.
वृष – इन लोगों को को शत्रुओं पर विजय मिलेगी. रोगों में लाभ होगा. नवरात्रि में मां की उपासना करें.
मिथुन – संतान सुख मिलने के योग हैं. नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ मिल सकता है. इस बार आप नवरात्रि व्रत रखें.
कर्क – माता से सुख मिलेगा. वैभव बढ़ेगा. कार्यों में सफलता के साथ सम्मान मिलेगा. दुर्गा माता की पूजा करें.
सिंह – आपका पराक्रम अच्छा रहेगा. आशा के अनुरूप फल प्राप्त होंगे. भाई से मदद मिलेगी. नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करें.
कन्या – स्थाई संपत्ति से लाभ हो सकता है. धन वृद्धि के योग बन रहे हैं. दुर्गा माता की पूजा करें.
तुला – इस राशि के लिए प्रसन्नता बनी रहेगी. सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे. नवरात्रि में व्रत रखें और पूजा करें.
वृश्चिक – अनावश्यक व्यय होगा. कमाई कम हो सकती है. घर-परिवार से संबंधित चिंताजनक समाचार मिल सकता है.
धनु – आपके लिए ये नवरात्रि लाभदायक रह सकती है. आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं.
मकर – इन लोगों अनावश्यक काम करना पड़े सकते हैं. समय अभाव रहेगा. मानसिक तनाव बना रहेगा.
कुंभ – इस राशि के लिए भाग्य वृद्धि का समय है. साथियों की मदद प्राप्त होगी. काम पूरे होंगे.
मीन – आपको वाहन प्रयोग में सावधानी रखनी होगी. दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं. शत्रुओं की वजह से परेशानी हो सकती है.




