जामताड़ा : 11000 वोल्ट बिजली की तार गिरने से आदिवासी लड़की की मौत, विधायक इरफान अंसारी पहुंचे धनजोरी

विधायक इरफान अंसारी हुए भावुक, कहा – विभाग की लापरवाही के कारण बच्ची का नहीं हो सका पोस्टमार्टम
विधायक ने की जीएम से बात, परिवार वालों को मुआवजा देने की बात कही
जामताड़ा (Jamtara, Jharkhand) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान (MLA Irfan Ansari) अंसारी मंगलवार को नारायणपुर (Narayanpur Jamtara) के धनजोरी पहुंचे जहां 28 वर्षीय सबोनी हांसदा (Tribal Girl Saboni Hansda)की मौत 11000 वोल्ट बिजली की तार गिरने से हो गई। उनकी मौत गाय चराने के क्रम में हो गई। यही तार पूर्व में भी दो बार टूट चुका है जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार बिजली विभाग से तार बदलने का आग्रह भी किया गया था लेकिन बिजली विभाग ने तार नहीं बदला बल्कि उसी जर्जर तार को जोड़कर लाइन चालू कर दिया। इस घटना के लिए पूरी तरह से बिजली विभाग जिम्मेवार है।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में पीड़िता को जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, चार्ट डॉक्टर की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग की लापरवाही एवं अस्पताल के कुछ बिचौलियों ने मृतक का पोस्टमार्टम तक नहीं होने दिया और शव घर वापस भेज दिया।
विधायक इरफान असंारी ने परिवार वालों को आर्थिक सहायता दी और कहां कि आज इस बच्ची की मौत विभाग की लापरवाही के कारण हो गई। पूर्व में जब विभाग को सूचना मिली थी तो विभाग ने इसे संज्ञान में क्यों नहीं लिया और तार क्यों नहीं बदला। और, जब बच्चे की मौत हो गई तो उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। यह सरासर गलत है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वे बिजली विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहना चाहते हैं कि वह अपने कार्यशैली में बदलाव लाएं। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार है और काम में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक इरफान अंसारी ने जीएम से बात कर पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि एक गरीब बच्चे की जान चली गई और विभाग इतना गैर जिम्मेदार कैसे हो सकता है? उस बच्ची का पोस्टमार्टम तक नहीं होने दिया। इस पूरे मामले को फॉरेन संज्ञान में लें और कोई वैकल्पिक निर्णय लिया जाए ताकि उस परिवार वालों को इसका उचित मुआवजा एवं लाभ मिल सके। विधायक इरफान अंसारी ने बिजली विभाग के एमडी से मिलकर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा एवं लाभ परिवार वालों को दिलाने की बात कही है।


