भारी मात्रा में पुलिस ने विस्फोटक को किया बरामद, एक अपराधी गिरफ्तार

कोडरमा: कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र (Domchan police station area) से भारी मात्रा में पुलिस ने विस्फोटक बरामद (Explosive recovered) किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला में विस्फोटक की तस्करी होनी वाली है. पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किय़ा.
गिरफ्तार अपराधी (Arrested criminal) के पूछताछ करने पर उसने ठिकाने का राज खोला. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद (SDPO Rajendra Prasad) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और टीम ने गिरफ्तार अपराधी के बताये ठिकाने पर छापेमारी की. जहां से पुलिस को भारी मात्रा में 2159 जिलेटिन (2159 Gelatin) (पावर जेल), 725 पीस डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है.
पुलिस इस बात को पता करने में जुटी हुई है कि जिला में इतनी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया और ये किसको दिया जाने वाला था. घटनास्थल से किसी के भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.


