हाथरस कांड : योगी ने की CBI जांच की सिफारिश, पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोलीं प्रियंका न्यायिक जांच हो


CBI inquiry for Hatras Gangrpae Case recommends BY UP CM Yogi Adityanath

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड की जांच सीबीआइ से कराने की सिफारिश कर दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के पीड़ित परिवार से मुलाकात के ठीक बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने यह ऐलान किया.

हाथरस (Hathras) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश के हाथरस गैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंचे हैं. उनके साथ उत्तरप्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी हैं. दो दिन पहले जब राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने हाथरस जाना चाहा तो यूपी पुलिस ने उन्हें नोएडा एक्सप्रेस वे पर ही रोक दिया था, लेकिन आज वे पीड़िता के गांव पहुंच गए.

 


दोनों नेताओं के साथ कांग्रेस के कई सांसद भी हैं. ये नेता वहां पीड़ित परिवार से मिलने और घटना की जानकारी लेने पहुंचे हैं.

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि परिवार डरा हुआ है. उन्होंने कहा कि वे परिवार के साथ खड़े हैं.

वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार पीड़ित लड़की का शव आखिरी बार नहीं देख पाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जिम्मेवारियां समझें. प्रियंका ने कहा कि हमारी लड़ाई न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगी. प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार मामले की न्यायिक जांच चाहता है.


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि पीड़ित परिवार डरा हुआ है.

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की सीबीआइ जांच का आदेश दे दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात का ऐलान किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री ने एसआइटी जांच का आदेश दिया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More