अनुशासन समर्पण और दिव्यता एमिटी यूनिवर्सिटी की पहचान- डॉक्टर रमन कुमार झा

रांची: एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड (Amity University Jharkhand) ने सफलता के पांचवी वर्ष में प्रवेश कर लिया है. यूनिवर्सिटी में दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी ज्ञान, रिमोट लर्निंग, एंटी रैगिंग गाइडलाइन, क्लब एवं कमेटी, रिसर्च इनोवेशन, स्टूडेंट वेलफेयर, फॉरेन बिजनेस लैंग्वेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षक के बारे में ऩये छात्रों को बताया गया.

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर रमन कुमार झा (Vice Chancellor Professor Dr. Raman Kumar Jha) ने कहा की अनुशासन समर्पण और दिव्यता एमिटी की पहचान है जो आपके व्यक्तिगत कैरियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है अतः आप सभी छात्र को मैं इस वैश्विक एवं प्रौद्योगिक मंच पर स्वागत करता हूं जिसके तहत यूनिवर्सिटी आपको प्रौद्योगिक सांस्कृतिक (Technological cultural) दक्षता से परिपूर्ण करेगा.

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रभाकर त्रिपाठी (University Registrar Prabhakar Tripathi) ने कहा एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में आप न केवल तकनीकी रूप से सशक्त होते हैं. एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड आपके स्वर्णिम विकास के लिए समर्पित है. ओरियंटेशन का अंतिम दिन छात्रों के लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध हुआ और छात्रों ने अपनी जिज्ञासा प्रश्नों के माध्यम से विभिन्न शिक्षकगणों के समक्ष भी रखा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More