#PadmaAwards पद्म पुरस्कारों का एलान, जार्ज, सुषमा, जेटली को पद्म विभूषण, पर्रिकर को पद्म भूषण, कंगना को पद्मश्री

नयी दिल्ली : भारत सरकार की ओर से आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी. इस वर्ष किसी को भारत रत्न नहीं देने का निर्णय लिया गया है. जबकि दिग्गज समाजवादी नेता जार्ज फर्नांिडस, भाजपा नेता सुषमा स्वराज व पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश्वरतीर्थ को मरणोपरांत पद्मविभूषण देने का निर्णय लिया गया है. मुक्केबाद मैरी काॅम व छन्नूलाल मिश्र को भी पद्मविभूषण देने का निर्णय लिया गया.

वहीं, खिलाड़ी पीवी सिंधु और कारोबारी आनंद महिंद्रा को पद्मभूषण देने का निर्णय लिया गया. राजनेता मनोहर पर्रिकर को भी पद्मभूषण देने का निर्णय लिया गया है.

अभिनेत्री कंगना राणावत, फिल्म निर्मात्री एकता कपूर, गायक अदनान सामी और फिल्म निर्माता करण जौहर को पद्मश्री देने का निर्णय लिया गया.

अभिनेत्री कंगना राणावत ने सम्मान के लिए देश के प्रति आभार जताया है और कहा है कि उन्हें प्रसन्नता है कि उनके काम को पहचान मिली है. उन्होंने खुद को मिले सम्मान को देश की महिलाओं को समर्पित किया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More