भारत-ब्राज़ील के बीच 15 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, राष्ट्रपति बोलसोनारो होंगे 26 जनवरी के मुख्य अतिथि

नई दिल्ली: ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो चार दिवसीय भारतीय दौरे पर आये हुए हैं। वे यहाँ शुक्रवार को पहुंचे और गणतंत्र दिवस परेड में वे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। शनिवार को उनके और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुए प्रतिनिधिमंडल स्तर के हुए वार्तालाप  के दौरान दोनों देशों के बीच 15 मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग(MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इसमें तेल और गैस, माइनिंग, साइबर सुरक्षा जैसे 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। कार्यक्रम  के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा  सलाहकार अजित डोभाल और  विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद मौजूद थे। पीएम मोदी ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति का भारत दौरे का निमंत्रण स्वीकार करने पर उन्हें धन्यवाद भी किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More