कोरोना वायरस: केरल सहित पूरे भारत में अलर्ट जारी, चीन में 41 लोगों की मृत्यु

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के फैलने का ख़तरा मंडरा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभिन्न देशों से आ रहे यात्रियों को हर स्तर पर जांच किया जा रहा है। इसके अलावा चीन से लौटे केरल में 7 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा चीन से आ रहे यात्रियों को लक्षण ना दिखने के बावजूद इन्हें आम लोगों से दूर रखा जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाहर देशों से आये किसी भी यात्रियों की जाँच में कोरोना वायरस के लक्षण ना होने की पुष्टि भी कर दी।
वहीँ दूसरी ओर चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के अनुसार वहां अब तक कोरोना वायरस के 1287 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 41 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस उसी श्रेणी का वायरस है, जिसके कारण मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एमईआरएस) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) जैसी खतरनाक बीमारियाँ होती है।


