रांची प्रेस क्लब में शहीद चंद्रशेखर आजाद पर बनी फिल्म का हुआ प्रमोशन

रांची: रांची प्रेस क्लब में बुधवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद की फिल्म का पोस्टर व प्रोमो जारी किया गया। इस फ़िल्म में शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवनी को पिरोया गया है।
फिल्म के डायरेक्टर राजेश मित्तल झारखण्ड के चतरा जिले से ताल्लुक रखते हैं. वे पिछले 40 सालों से फिल्मों के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में झारखण्ड के कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग झारखण्ड के कई हिस्सों में की गयी है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुवा मांझी थी।


