दिल्ली विधानसभा चुनाव : पूर्वांचलियों को लुभाने कांग्रेस राजद को सीटें देने को हुई राजी?

 

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस पूरा जोर पूर्वांचलियों को लुभाने में लगाती दिख रही है. इसी के तहत कांग्रेस लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है. राजद नेता मनोज झा ने आज दावा किया कि हम कांग्रेस के साथ समझौते के तहत दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मनोज झा ने उन सीटों के नाम भी बताए जहां से उनकी पार्टी मैदान में उतरेगी.

मनोज झा ने कहा कि हम चार सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी बरारी, किरारी, उत्तमनगर और पालम विधानसभा सीट पर कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग फार्मूले के आधार पर चुनाव लड़ेगी.

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को चुनाव में प्रमुख चेहरा बनाया है और उन्हें पूर्वांचल के गौरव से जोड़ा है. भाजपा के द्वारा बनाए गए वीडियो में आप नेता व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचलियों का अपमान करने वाला बताया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More