चंचलानी धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए तो होगा सबको लाभ
डोमचाँच (कोडरमा) : डोमचाँच प्रखंड का चंचलानी धाम स्थल पर्यटन का केन्द्र बन सकता है. इससे सरकार की आमदनी भी बढेगी. हालांकि यह कार्य स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी व विधायक नीरा यादव के लिए चुनौती है.
सरकार के आदेश के बाद प्रशासन को ऐसे स्थलों का चयन कर सूची देनी थी. इसके बावजूद डोमचाँच से एक भी रमणीक स्थल को पर्यटन केंद्र बनाने की सूची सरकार को अब तक नहीं भेजी गयी है. प्रशासन व जनप्रतिनिधि चाहे तो डोमचाँच प्रखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दक्षिण दिशा को ओर अवस्थित चंचलानी मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है. इससे बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिलेगा. मान्यता है कि यहां पूजा करने से बीमारी भी दूर हो जाती है.


