रांची: गुमला जिले के टोटो में अवैध ढंग से चोको कफ सिरप बेचने के आरोपी जमील खान को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से 6 पेटी कफ सिरप बरामद किय गया है। बगैर लाइसेंस इस दवा को बेच रहा जमील युवाओं में नशे की लत को प्रोत्साहन देने का काम कर रहा था।
गौरतलब है कि बगैर चिकित्सकीय परामर्श के इसे दुकानों में नहीं बेचा जा सकता है। विक्रेता दवा अधिनियम का उल्लंघन कर रहा था व इसके लिए उसके पास लाइसेंस तक नहीं थे। पुलिस को युवाओं में नशे की लत लगाने की सूचना मिली थी और इसी कड़ी में वह गंभीरता से छानबीन कर रही थी। एक कफ सिरप का मूल्य 116 रुपये का है। एसडीपीओ नागेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि नशा फैलाने और अवैध कारोबार करने के आरोप में जमील खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ऐसे अवैध कामों के विरोध में लगातार अभियान भी चलाने का काम कर रही है।