निरंजना नदी में बही महिला का शव मिला

चतरा राउंड अप
रांची: प्रदेश के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज प्रखंड में निरंजना नदी में आई बाढ़ में रिववार को एक महिला बह गई, लेकिन उसका शव सोमवार को पांच किलोमीटर दूर से बरामद किया गया। मृतका वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव की निवासी थी व उनका नाम अनीता देवी (30) पति बिहारी भुईयां हैै।
ग्रामीणों के अनुसार बसरिया गांव से अनीता घंघरी बाजार आई थी। वापस लौटने के क्रम में जब वह नदी पार कर रही थी कि अचानक बाढ़ आ गई और वह नदी की तेज धार में बह गई। अनीता जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह नदी किनारे एक महिला का शव निरंजना नदी के किनारे मिलने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे तो उसकी पहचान अनीता के रूप में की गई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More