मैथन-पंचेत डैम में जल स्तर खतरे के निशान पर, कई गेट खुले

कोयलांचल राउंड अप
रांची: झारखंड के अलग-अलग जगहों पर बारिश के कारण अलग-अलग परेशानी के संकेत मिल रहे हैं। कोयलांचल में में बारिश की मार से जामताड़ा के ऊपरी हिस्से सहित पश्चिम बंगाल के निचले हिस्से में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। जलस्तर के बढ़ते खतरे को देखते हुए मैथन व पंचेत डैम के गेटों को खोल दिया गया है, ताकि खतरा को कम किया जा सके।
मैथन डैम से 45 हजार क्यूसेक व पंचेत डैम से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आपको बता दें कि बारिश के कारण मैथन में 95 हजार व पंचेत में 65 हजार क्यूसेक पानी बढ़ रहा है। ऐसे मे डीवीसी और केंद्रीय जल आयोग मौजूदा हालात पर लगातार मोनिटरिंग कर रही है। दोनों डैम के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण निचले इलाके में बाढ़ का खतरा पैदा हुआ है।
धनबाद के मैथन डैम का जलस्तर 490 व पंचेत डैम का जलस्तर 419 फीट तक पहुंच चुका है। इसकी कारण यहां से पानी निकासी के गेट खोल दिया गया है और पानी भी छोड़ा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक यहां से फिलहाल कोई नुकसान की खबर नहीं है। धनबाद प्रशासन द्वारा बारिश के हालात को देखते हुए सभी स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। सोमवार को कक्षा 8 तक पढ़ाई नहीं हो सकी। गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के बिरहोरटंडा में इतवारी बिरहोर की नदी की तेज धारा में बहने से मौत हो गई है। वह धान की फसल देखने खेत जा रहा था।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More