रामगढ़: रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में रविवार को हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा स्वर्गीय अमरजीत सिंह छाबड़ा के आवास पर जाकर शोक-संतप्त परिवार की हौसला आफजाई करते हुए उन्हें हर संभव मदद देने की बात कही। उन्होंने दिवगंत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने कहा कि छाबड़ा जी के निधन से हम सभी स्तब्ध हैं और उन्होंने भाजपा में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। सादा जीवन उच्च विचार के साथ उनकी समाज सेवा व राजनीति में शून्य से शिखर तक का सफर उन्होंने सहज ही तय किया।
मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, नारायण चंद भौमिक, प्रकाश मिश्रा, डॉक्टर संजय प्रसाद सिंह, आदित्य साहु, रंजन कुमार सिंह, महेंद्र प्रजापति, प्रवीण मेहता, राजीव रंजन प्रसाद, शिव कुमार महतो, अभय कुमार सिन्हा, रविंद्र शर्मा, जगेशर प्रजापति, सुरजीत सिंह छाबड़ा, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, महेश चैधरी, आशिफ इकबाल, राजीव जायसवाल, जगदीश शर्मा, अजय शर्मा, सुबोध सिंह, जगतार सिंह, विजय जायसवाल, रोबिन सहित कई कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।