रांची: पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में विनय कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि युवक के खिलाफ एक युवती ने सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
युवती ने आरोप लगाया था कि विनय से उसका विगत चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी क्रम में शादी का झांसा देकर उसने लगातार यौन शोषण किया और इस दौरान जब भी शादी की बात करती तो वह बहाना बनाकर मामले को टाल देता था। आखिकर थक हारकर उसे थाने में मामला दर्ज कराया गया।