रामगढ़: आजसू महिला समिति का विस्तार

रामगढ़: आजसू पार्टी कार्यालय में शनिवार को आजसू महिला संघ का विस्तार किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव अर्चना महतो मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रमणी देवी ने की और संचालन जिला सचिव शोभा देवी के द्वारा किया गया। जिला सह सचिव पुरनी देवी, जिला सह सचिव पिंकी देवी, जिला संगठन सचिव आशा महतो, जिला प्रवक्ता रीना शाह को मनोनीत किया गया। तय किया गया कि 2 अक्टूबर को स्वराज जनादेश यात्रा में आजसू महिला समिति भी शामिल होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More