मैं जेएससीए का अभिन्न अंग हूँ : धोनी

जेएससीए के 654वें आजीवन सदस्य होंगे
रांची : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को जेएससीए ने आजीवन सदस्य बनेंगे। नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने धोनी से मुलाकात कर उनको आजीवन सदस्य बनाने की इच्छा जाहिर की। जवाब में धोनी ने कहा कि मैं जेएससीए का अभिन्न अंग हूं। मैं मानद सदस्य हूं। इससे भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है। जेएससीए चाह रहा है तो मैं आजीवन सदस्य बनने के लिए भी तैयार हूं।  जेएससीए की मैनेजिंग कमेटी में इसे रखकर इसपर मुहर लग जाएगी और उसके बाद एजीएम में इसे रैटिफाई भी करा लिया जाएगा।
जेएससीए स्टाफ के डिनर में शामिल हुए धोनी
जेएससीए के मैदान से लेकर मेंटेनेंस तक के काम करने वाले स्टाफ के लिए जेएससीए ने स्टेडियम परिसर में एक डिनर का आयोजन किया। इस डिनर में धोनी भी शामिल हुए। धोनी ने बेतकल्लुफ होकर सबसे बात की और फोटो भी खिंचवाई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More