कोडरमा: किसान जलवायु परिवर्तन के आधार पर खेती करें: डाॅ दीपंकर

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक
कोडरमा: जयनगर प्रखंड में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 14वीं बैठक शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार कक्ष में संपन्न हुई। इस बाबत प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक चंचीला कुमारी ने कृषि विज्ञान केंद्र दोबारा वर्ष अप्रैल 2019 से सितंबर 2019 तक की उपलब्धियां व अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 तक की कार्य योजना की प्रस्तुत किया गया। बैठक में वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी सुझाव देकर किसानों की आय को दोगुना करने के टिप्स दिये।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय उपजाऊ भूमि चावल अनुसंधान केंद्र हजारीबाग के प्रभारी पदाधिकारी डॉ दीपंकर मैती ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के अनुसार किसान खेती करें। उन्होंने कहा कि समय पर बारिश नहीं होने के कारण किसानों को धान के अलावा विभिन्न फसलों में काफी परेशानी होती है इसलिए किसान अब जलवायु परिवर्तन के अनुकूल खेती करें। उन्होंने कहा कि किसान कृषि क्षेत्र के अलावे पशुपालन की नवीनतम तकनीकी अपनाए और पशुपालन से भी अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खाद से अपने उपज बढा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र कोडरमा के सुखा संस्नुता धान में उत्पादन का बढ़ावा मिला है। वहीं शून्य क्रिश्चियन विधि का बढ़ावा मिला है। विज्ञान केंद्र कोडरमा के प्रभारी सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ शिव मंगला प्रसाद ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि किसान कृषि के अलावा पशुपालन की नवीनतम तकनीकी, जैविक खेती, चारा प्रबंधन, मशरूम का खेती को बढ़ावा देकर अपना आय दोगुना करें। बैठक में अग्रणी प्रबंधक कोडरमा अर्चना कुमारी ने बताया कि किसान बैंक से समन्वय बनाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकता है।
बैठक के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह ने प्रक्षेत्र भ्रमण कराया। रूपेश कुमार व मनीष कुमार ने नई कृषि यंत्र का प्रदर्शन कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधांशु शेखर ने किया। इस बाबत आरएसईटीआई निर्देशक पीके सिन्हा, आत्मा के उप परियोजना निदेशक त्रिपुरारी शर्मा सहित प्रगतिशील किसान राजू यादव, जगदीश यादव, सुरेंद्र प्रसाद मेहता, पिंकी देवी, उर्मिला देवी व मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More