चंदनकियारी: भैरवनाथ महोत्सव स्थगित

चंदनकियारी: राज्य सरकार की ओर से चंदनकियारी प्रखंड के भोजूडीह अंतर्गत पोलकिरी स्थित भैरवनाथ धाम में 27 व 28 सितंबर को आहूत भैरवनाथ महोत्सव खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 30 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक निर्धारित स्थान पर होगा। गुरुवार को जिला प्रशासन के साथ हुई कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बाउरी ने कहा कि भैरव महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। कार्यक्रम के स्थगन पर श्री बाउरी ने खेद प्रकट किया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More