हाईकोर्ट ने प्रदीप यादव की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

– यौन शोषण मामला
रांची: यौन शोषण मामले में झाविमो विधायक प्रदीप यादव द्वारा दायर जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस बाबत अदालत ने दोनों पक्षों की बातों को सुना। गौरतलब है कि विधायक पर अपनी ही पार्टी की एक महिला नेत्री के यौन शोषण का आरोप लगा है, जिसके बाद से वे जेल में हैं।
महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपित विधायक ने गिरफ्तारी के भय से हाई कोर्ट में अग्रि‍म जमानत दाखिल की थी, लेकिन जमानत याचिका खारिज होने के बाद श्री यादव ने निचली अदालत में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ लोअर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। 18 जून को देवघर कोर्ट ने विधायक द्वारा दाखिल जमानत याचिका खारिज की थी। इस केस में प्रदीप यादव ने 13 जून को साइबर थाना में एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव व आइओ संगीता कुमारी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया था। बंद कमरे में उनके पुछताछ की गई थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More