रांची: पिस्टल के बल पर युवक ने किया दुष्कर्म

– आईपीएस नटराजन केस में चर्चित, सुषमा बड़ाइक ने दर्ज कराया केस
रांची: बहुचर्चित आइपीएस पीएस नटराजन यौन शोषण केस एक बार फिर से सुखिर्यों में है। इस मामले में नटराजन को को हाईकोर्ट द्वारा बरी किये जाने के बाद गुरुवार को हाईकोर्ट में दायर याचिका उठाने की धमकी का आरोप एक युवक पर लगाते हुए सुखदेव नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। खास बात ये है कि यह मामला उसी सुषमा ने दर्ज कराया है, जिसने आइपीएस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
सुषमा ने दुर्गा साहू नाम के युवक पर न केवल धमकी का, बल्कि पिस्टल के बल पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। सुषमा का कहना है कि आरोपी युवक जब घटना को अंजाम दे रहा था तब पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पूरे मामले में उसने अनदेखी की। तभी सुखदेव नगर थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज कराने सुषमा बड़ाइक के साथ अधिवक्ता के रूप के साथ मिस इंडिया रिंकू भगत भी पहुंची थी। शिकायत के बाद पुलिस ने पड़ताल आरंभ कर दी है।
आइपीएस पीएस नटराजन का स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद सुषमा ने यौन शोषण का केस दर्ज कराया था, जो 12 साल चला व फिर कोर्ट ने नटराजन को रिहा कर दिया। इस रिहाई के बाद सुषमा ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील याचिका दायर की है, जो विचाराधीन है। केस उठाने के लिए सुषमा ने अरगोड़ा निवासी दुर्गा नाम के युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में नटराजन को वर्ष 2012 में उनकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। उनके खिलाफ यह कार्रवाई 2005 में सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद की गई थी। 2 अगस्त 2005 को उनके खिलाफ लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More