रामगढ़: झारखंड राज्य सेवक संघ की राज्य स्तरीय बैठक में रविवार को जन सेवकों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन करते हुए सरकार से इसके निराकरण की मांग की गई। इसमें 2012 में नियुक्त जन सेवकों की वरीयता सूची को प्रकाशित करने, गैर कृषि कार्य में कार्यरत निलंबित जन सेवकों को निलंबन मुक्त करने के अलावे गैर कृषि कार्यों से हटाने की मांग भी की है।
बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार ने की। इस दौरान संघ ने 2011 की नियमावली के अनुसार जन सेवकों को बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। इसके अलावे बैठक मे 29 सितंबर को एनएमओपीएस के बैनर तले आहूत पुरानी पेंशन संघर्ष रैली में भारी से भारी संख्या में शामिल होने की बात कही गई। तय किया गया है कि यदि मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तो क्रमवार आंदोलन किया जाएगा।
इस कड़ी में 27 व 28 सितंबर को पूरे राज्य के जनसेवक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। एक अक्टूबर को पूरे राज्य में जिला स्तरीय धरना का आयोजन किया गया है। 14 अक्टूबर को कृषि निदेशक के समक्ष धरना का आयोजन किया जाएगा। बैठक में संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, संगठन मंत्री रविंद्र रविंद्र, बड़ाईक मुख्य समन्वयक संतोष कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लव कुमार, पासवान ललन कुमार पासवान, आलोक पांडेय, अजीत कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश, प्रांतीय प्रवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार व अरुण कुमार महतो सहित कई लोगों ने शिरकत किया।