रामगढ़: भाजपा कैंट मंडल की बैठक

रामगढ़: भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल के कोर कमिटि व वार्ड संयोजकों की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राजीव रंजन प्रसाद ने की। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बूथो पर जयंती मनाने व 26 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ जे पी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया। इसके लिए बैठक में बूथ अध्यक्ष सहित वार्ड संयोजक व सहसंयोजक मंडल कार्य समिति सदस्य की भागिदारी को लेकर वार्ड प्रभारियों के बीच कार्य बांटे गए। बैठक में प्रो आलोक कुमार, महेश चौधरी, सुबोध सिंह, वरूण सिंह, विनोद मिश्रा, उपेंद्र वर्मा, शिव कुमार महतो, संतोष कुमार साह, जगदीश शर्मा, कुणाल दास, रविंद्र शर्मा मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार महतो ने दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More