कोडरमा: हत्या के मामले में सात पर एफआईआर

कोडरमा: यहां के थाना क्षेत्र अंतर्गत बारसोतियाबार पुल के पास रेलवे ट्रैक से युवक की शव बरामदगी के मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतक अमित कुमार (उम्र 22 वर्ष, पिता संजय तिवारी ग्राम सतगावां बसोडीह) कोडरमा आदर्श मोहल्ला में भाड़े का मकान पर रहता था। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शाम को बाजार घूमने के लिए निकला था लेकिन रात में नहीं घर लौटा।
रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास उसके शव को देखा। मृतक के पिता ने बताया कि डुमरी के सतगांवा के अनिल रविदास, राजेश रविदास, गौतम रविदास, जगदीश राम, शशि शेखर, साकेत कुमार, विकास रविदास ने 2 माह पूर्व गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में मेरे बेटे के साथ मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। पिता ने अपने आवेदन में इन सभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया और पड़ताल में जुटी है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More