कोडरमा: आरएसएस ने निकाली साइकिल यात्रा

कोडरमा: आरएसएस द्वारा अपने साहसिक कार्यक्रम के तहत रविवार को साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग दो सौ युवाओं ने हिस्सा लिया। यात्रा प्रखंड मैदान झुमरीतिलैया से शुरू होकर झंडा चौक, अड्डी बांग्ला, साई आयरन फैक्ट्री के रास्ते उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरगा में पहुंच कर समाप्त हुई। इससे पूर्व यात्रा को संघ के सुरेश प्रसाद, अनिल सिंह, दिलीप सिंह, विजय वर्णवाल, मनोज कुमार झुन्नू, पतंजलि योग संघ के युवा प्रभारी प्रदीप सुमन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
चालकों ने गुड़ व चना खाकर यात्रा का आगाज किया। जरगा पहुंचकर इन्होंने प्रार्थना सभा की। जलपान ग्रहण कर कबड्डी, टैंक युद्ध सहित अन्य खेल का आनंद लिया। खेल समाप्त होने के पश्चात हजारीबाग संघ इकाई के सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साइकिल यात्रा के जरिए संघ के प्रति युवाओं को जोड़ना लक्ष्य है। कहा कि संघ में सिखाया जाता है कि राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए जो भी कार्य करने हों, उसे हम पूरी निष्ठा से करेंगे।
कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख सुनील रजक, जिला बौधिक प्रमुख लेमांशु कुमार, जिला कार्यालय प्रमुख प्रिंस कुमार राणा, एलटी संतोष कुमार व्याख्याता राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा, दिलीप सिंह जिला सह कार्यवाह, सेवा भारती सचिव आलोक सिन्हा, जिला बाल प्रमुख सिद्धि प्रसाद, विश्व हिंदू परिषद् जिला सत्संग प्रमुख सत्येंद्र सिन्हा, नगर बौधिक प्रमुख मुरलीधर सिंह, आलोक सरकार, संजय रजक, मनोज साव, अभाविप के पूर्व जिला संयोजक राहुल सिंह, लखन सिंह कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More